हापुड़ में सेवा संकल्प अभियान, सेवा ज्योति कलश यात्रा:जिलेभर में स्वच्छता अभियान चला, सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पोषण पोटली बांटी गई
हापुड़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत कई जनकल्याण और जागरूकता कार्यक्रम हुए। इस दौरान जिलेभर में स्वच्छता अभियान चला और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग ने 'सेवा ज्योति कलश यात्रा–विकसित भारत का संकल्प' रैली निकाली। यह यात्रा रेलवे पार्क से एसएसवी डिग्री कॉलेज तक बाइक और साइकिल से पहुंची। इसमें छात्राएं और एनसीसी कैडेट्स भी शामिल हुए। अभियान के तहत सभी गांवों में स्वच्छता अभियान जारी रहा। जिला प्रोबेशन, स्वास्थ्य, पंचायत राज और बिजली विभाग जैसे विभागों ने शिविर लगाकर लोगों को सरकार की अलग-अलग योजनाओं के बारे में बताया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली और सर्टिफिकेट दिए। राजकीय आईटीआई सिंभावली में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)