हापुड़ में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर पलटी:7 घायल, नीम करोली बाबा के दर्शन को जाते समय हादसा

Oct 02, 2026 - 10:56
0
हापुड़ में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर पलटी:7 घायल, नीम करोली बाबा के दर्शन को जाते समय हादसा
हापुड़ थाना हाफिजपुर क्षेत्र में शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे एक ट्रैवलर गाड़ी अनियंत्रित होकर रामपुर अंडरपास फ्लाइओवर पर पलट गई। यह गाड़ी दिल्ली से नीम करोली बाबा के दर्शन के लिए नैनीताल जा रही थी। हादसे में सात श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें हल्की चोटें आईं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक एक ट्रैवलर गाड़ी दिल्ली से नैनीताल जा रही थी। जैसे ही वह हापुड़ में रामपुर अंडरपास के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद वह पलट गई। पुलिस को सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। ट्रैवलर में कुल 22 यात्री सवार थे। शुरुआती जांच में चालक को नींद की झपकी आने को हादसे की वजह बताया गया है। घायलों में वंश तिवारी (15), नीरज (38), शालिनी (35), निशु उर्फ दिवास (8), यशिका उर्फ पीहू (10), रेनू मिश्रा (41) और वीरेन कुमार तिवारी (11) शामिल हैं। जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी दिल्ली के रहने वाले और रिश्तेदार हैं। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। इस दौरान एक बड़ा हादसा टलने पर लोगो ने राहत की सांस ली। थाना प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि प्रथम दृश्यता चालक को नींद की झपकी आने की बात सामने आई है। फिलहाल सभी घायल सामान्य हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User