हापुड़ में तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म:वीडियो पोस्ट करने की धमकी देकर किया शोषण, आरोपी पर केस दर्ज

Oct 09, 2026 - 10:48
0
हापुड़ में तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म:वीडियो पोस्ट करने की धमकी देकर किया शोषण, आरोपी पर केस दर्ज
हापुड़ में हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब दो महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में अश्लील वीडियो अपने दोस्तों को भेज दी, जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि करीब दो महीने पहले गांव निवासी तालिब रात के समय जबरन उसके घर में घुस आया था। आरोप है कि आरोपी ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो और तस्वीरें बना लीं। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर किया। सोशल मीडिया पर प्रसारित पीड़िता के मुताबिक, 29 सितंबर की रात आरोपी दोबारा उसके घर पहुंचा और उसके साथ जबरदस्ती की। आरोप है कि इसके बाद उसने अश्लील वीडियो अपने दोस्तों को भेज दी, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गई। अन्य लोगों की भूमिका की जांच परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों की मदद से पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। वीडियो प्रसारित करने में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User