पिकअप की टक्कर से ऑटो पलटा, एक की मौत:हापुड़ में 6 लोग गंभीर घायल, पीछे से मारी टक्कर
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में नेशनल हाईवे-9 पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे मिनी ट्रक ने सवारियों से भरे ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। टक्कर के बाद ऑटो सड़क पर पलटा हादसा सरूरपुर गांव के पास हुआ। ऑटो यात्रियों को लेकर जा रहा था, तभी पीछे से आए मिनी ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पलट गया। इसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। अस्पताल में डॉक्टरों ने सिंभावली थाना क्षेत्र के वैट गांव निवासी याकूब को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छह यात्री गंभीर रूप से घायल हादसे में घायल लोगों की पहचान नयाबांस बक्तावरपुर निवासी महावीर राना और प्रेमपाल, बढ़का नगला निवासी मुरशिद और साजिद तथा वैट गांव निवासी इकरार और इंतजार के रूप में हुई है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)