हापुड़ में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दंपती की मौत:गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर हुआ हादसा, चालक फरार
हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ इलाके के शुक्रवार गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास शुक्रवार शाम करीब 4 बजे ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दंपति घायल हो गए। जहां मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक गांव रहमतपुर जखेड़ा निवासी बाइक सवार जितेंद्र (30) अपनी पत्नी शशि (28) के साथ किसी कार्य से जा रहे थे। जैसे ही वह गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास पहुंचे तो बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल पति-पत्नी को पहले सीएचसी गढ़मुक्तेश्वर ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और तहरीर आने पर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)