कौशांबी में मिठाई की दुकान पर खाद्य विभाग का छापा:हरियाणा से आए 682 पेटी रसगुल्ले से भरा ट्रक सील, अझुवा की मिठाई की दुकान पर छापा

Oct 09, 2026 - 19:41
0
कौशांबी में मिठाई की दुकान पर खाद्य विभाग का छापा:हरियाणा से आए 682 पेटी रसगुल्ले से भरा ट्रक सील, अझुवा की मिठाई की दुकान पर छापा
कौशांबी में त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार शाम अझुवा कस्बे में मिठाई की दुकान पर छापेमारी की। यहां पीहू मिष्ठान भंडार पर हरियाणा से आए उत्तम ब्रांड के करीब 682 पेटी रसगुल्ले मिले। टीम ने दो से तीन पेटियों से रसगुल्ले के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। इसके बाद पूरे ट्रक को सील कर थाने में खड़ा करा दिया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और जिलाधिकारी कौशांबी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव प्रताप तिवारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भरत कुमार मिश्र और खाद्य सहायक अनिल कुमार की टीम शुक्रवार शाम करीब 6 बजे सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा कस्बे में पहुंची। पीहू मिष्ठान भंडार पर छापेमारी के दौरान हरियाणा से आए ट्रक में रसगुल्ले की करीब 682 पेटियां मिलीं। टीम ने नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए और ट्रक को सील कर दिया। बेसन और किशमिश के नमूने लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंझनपुर तहसील क्षेत्र की विभिन्न दुकानों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों को खुले में कुट्टू का आटा और कुट्टू की दलिया नहीं बेचने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकान पर कुट्टू का आटा या अन्य कुट्टू उत्पाद नहीं मिला। टीम ने बजरंग इंटरप्राइजेज, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, सिराथू रोड मंझनपुर से बेसन और चकनगर द्वितीय, सिराथू रोड स्थित फैमिली मार्ट से किशमिश का नमूना जांच के लिए लिया। दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि वे अपने प्रतिष्ठानों में रखे खाद्य पदार्थों की नियमित जांच करें और एक्सपायरी डेट वाले सामान को दुकान से हटा दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User