रिटायर्ड होमगार्ड ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:एटा में विद्युत पोल पर लटका मिला शव, घरेलू कलह बताई वजह

Oct 09, 2026 - 19:41
0
रिटायर्ड होमगार्ड ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:एटा में विद्युत पोल पर लटका मिला शव, घरेलू कलह बताई वजह
एटा जिले के सकीट थाना क्षेत्र के भगवंतपुर गांव में 60 साल के एक रिटायर्ड होमगार्ड ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव शुक्रवार को एक बिजली के खंभे पर लटका मिला। मृतक की पहचान दयाशंकर सिंह पुत्र लाखन सिंह के रूप में हुई है। वे दो महीने पहले ही रिटायर हुए थे। परिजनों ने बताया कि घरेलू कलह के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। दयाशंकर के बेटे ओमपाल ने बताया कि उनके पिता गुरुवार देर शाम से लापता थे। तलाश के दौरान उनका शव बिजली के खंभे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मधु दुबे ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User