हापुड़ में त्योहारों पर 5 हजार पुलिसकर्मी तैनात:17 संवेदनशील स्थानों पर रहेगी नजर, 390 शोभायात्राएं निकलेंगी

Oct 10, 2026 - 15:09
0
हापुड़ में त्योहारों पर 5 हजार पुलिसकर्मी तैनात:17 संवेदनशील स्थानों पर रहेगी नजर, 390 शोभायात्राएं निकलेंगी
हापुड़ में नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को देखते हुए मेरठ रेंज पुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार किया है। 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे नवरात्र और 20 अक्टूबर को दशहरा के मद्देनजर मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर और बागपत में करीब 5 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। चारों जिलों में 390 शोभायात्राएं निकलेंगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 24 जोन, 81 सेक्टर और 61 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) बनाई गई हैं। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने सभी जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। रेंज में 115 संवेदनशील स्थान और हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं, जिनमें हापुड़ के 17 स्थान शामिल हैं। इन जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। बुलंदशहर में सबसे ज्यादा 260 शोभायात्राएं मेरठ रेंज के चार जिलों में कुल 390 शोभायात्राएं प्रस्तावित हैं। इनमें बुलंदशहर में 260, हापुड़ में 50, मेरठ में 45 और बागपत में 35 शोभायात्राएं निकलेंगी। इनके अलावा चारों जिलों में 26 पूजा पंडाल, 27 दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना, 114 मेले व रामलीला कार्यक्रम और 112 स्थानों पर रावण दहन प्रस्तावित है। 17 संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा हापुड़ जिले में त्योहारों के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। जिले में 50 शोभायात्राएं प्रस्तावित हैं। इसके अलावा तीन बड़े पूजा पंडाल, तीन दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना, 11 मेले व रामलीला कार्यक्रम और 13 स्थानों पर रावण दहन होगा। रेंज में चिह्नित 115 संवेदनशील स्थानों में से 17 हापुड़ में हैं। इन स्थानों पर पुलिस की अतिरिक्त निगरानी रहेगी। 24 जोन, 81 सेक्टर और 61 क्यूआरटी संभालेंगी मोर्चा त्योहारों के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 जोन और 81 सेक्टर बनाए गए हैं। साथ ही 61 क्विक रिस्पांस टीम तैनात रहेंगी। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। ड्रोन से निगरानी, बाजारों में सक्रिय रहेंगी एंटी रोमियो टीमें भीड़भाड़ वाले स्थानों, पूजा पंडालों और शोभायात्राओं के दौरान सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीमें बाजारों और मेलों में चेकिंग करेंगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User