स्लीपर-एसी बसों की चेकिंग में मिली खामी, दो का चालान:फायर इमरजेंसी गेट में कमी मिली, एडीजी ट्रैफिक के निर्देश पर चल रहा अभियान

Sep 27, 2026 - 18:03
0
स्लीपर-एसी बसों की चेकिंग में मिली खामी, दो का चालान:फायर इमरजेंसी गेट में कमी मिली, एडीजी ट्रैफिक के निर्देश पर चल रहा अभियान
देवरिया में यातायात पुलिस ने स्लीपर और एसी बसों की विशेष चेकिंग की। एडीजी ट्रैफिक के निर्देश पर 'मीट एंड ग्रीट' अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी यातायात सत्येंद्र कुमार राय और टीएसआई गुलाब सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर दो बसों का 2,500 रुपये का चालान किया गया। चेकिंग के दौरान बसों में अग्निशामक यंत्र, इमरजेंसी एग्जिट और अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच हुई। एक बस में फायर इमरजेंसी गेट में कमी मिली। पुलिस ने बस संचालकों को चेतावनी दी कि दोबारा उल्लंघन पर बस सीज की जा सकती है। पुलिस टीम ने यात्रियों से भी बातचीत कर उनकी सुरक्षा और सुविधाओं की जानकारी ली। महिलाओं और बच्चियों को यात्रा के दौरान समस्या होने पर पुलिस से मदद लेने के लिए जागरूक किया गया। यह अभियान 27 सितंबर को भी जारी रहेगा। इसका मकसद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और बस संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए जिम्मेदार बनाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User