महोबा में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप:11 दिन बाद दो नामजद आरोपियों पर केस, पुलिस तलाश में जुटी

Oct 20, 2026 - 12:32
0
महोबा में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप:11 दिन बाद दो नामजद आरोपियों पर केस, पुलिस तलाश में जुटी
महोबा जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के लापता होने के 11 दिन बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामला खन्ना कस्बे का है, जहां रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी करीब 20 वर्षीय बेटी 9 अक्टूबर 2026 की शाम लगभग साढ़े चार बजे कपड़े सिलवाने के लिए टेलर के यहां जाने की बात कहकर घर से निकली थी। आरोप है कि रास्ते से ही मकरबई निवासी संजय उर्फ शनि उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। वहीं, खन्ना निवासी अजय पर युवती को ले जाने की साजिश में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। पिता की शिकायत के आधार पर खन्ना थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 87 और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। खन्ना थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने मंगलवार समय 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई है। पुलिस का कहना है कि युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। फिलहाल युवती का पता नहीं चल सका है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ मामले की जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User