हार्वेस्टर मालिक ने दो लोगों को लाठी-डंडों से पीटा:जालौन में धान काटने के विवाद में पीटकर घायल किया, केस दर्ज
जालौन के नदीगांव थाना क्षेत्र के धिलोर गांव में धान की फसल काटने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि हार्वेस्टर मालिक ने अपने एक दर्जन से ज्यादा साथियों के साथ मिलकर दो लोगों पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। इस मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर नदीगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज उरई भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, हार्वेस्टर मालिक और दो लोगों के बीच धान काटने को लेकर बहस हुई थी। विवाद बढ़ने पर हार्वेस्टर मालिक अपने साथियों के साथ आया और हमला कर दिया। पुलिस ने हार्वेस्टर मालिक और उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)