हाथरस जिला अस्पताल में मरीजों की नहीं हुई डायलिसिस:समर्सिबल पंप खराब होने से ठप हुई सेवा, 8 दिन से अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो रहे

Oct 20, 2026 - 12:48
0
हाथरस जिला अस्पताल में मरीजों की नहीं हुई डायलिसिस:समर्सिबल पंप खराब होने से ठप हुई सेवा, 8 दिन से अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो रहे
हाथरस के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा गई हैं। आज मंगलवार को मरीजों की डायलिसिस नहीं हो पाई, जिससे उन्हें घंटों इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा। बताया गया कि हीमो डायलिसिस यूनिट का समर्सिबल पंप खराब होने के कारण यह सेवा ठप हो गई। अस्पताल में पिछले आठ दिन से रेडियोलॉजिस्ट के काम न करने की वजह से अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो रहे हैं। जिला अस्पताल में एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संतोष गुप्ता की तैनाती है। एक शिकायत के बाद कार्रवाई के चलते जिला अस्पताल में उनसे काम करने को मना कर दिया गया है। उनके स्थान पर अभी अस्पताल प्रशासन ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की है। इसकी वजह से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। मरीज और तीमारदार हुए परेशान इधर, आज मरीजों की डायलिसिस भी नहीं हुई। इससे मरीज परेशान नजर आए। एक तीमारदार मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें अपनी पत्नी की डायलिसिस करानी थी, लेकिन यूनिट ने मना कर दिया। सिकंद्राराऊ से आए मरीज राजू को भी डायलिसिस के बिना वापस लौटना पड़ा। उनका कहना था कि वह काफी दूर से डायलिसिस कराने के लिए आए हैं लेकिन आज डायलिसिस करने से मना कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User