हाथरस के युवक की आगरा में ट्रेन से कटकर मौत:घरेलू विवाद के बाद घर से निकला था, आत्महत्या की आशंका; रेलवे लाइन पर मिला शव
हाथरस के सादाबाद कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान निवासी 30 वर्षीय अरमान पुत्र मुकीम की बुधवार देर रात आगरा में ट्रेन की चपेट में आने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर के पास रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। घरेलू विवाद के बाद उसके यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। अरमान गाड़ी चलाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार बुधवार को घरेलू विवाद को लेकर उसका झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह गाड़ी लेकर आगरा चला गया। देर रात ट्रांसपोर्ट नगर के पास रेलवे लाइन पर उसका शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। खबर मिलते ही आगरा पहुंचे परिजन रेलवे लाइन पर युवक का शव मिलने की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिवार के लोग आगरा पहुंच गए। आगरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े परिस्थितियों और युवक के घर से निकलने के कारणों की भी जानकारी जुटा रही है। डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, कोई बच्चा नहीं था अरमान की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। उसके कोई बच्चा नहीं था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों के मुताबिक घरेलू विवाद को उसकी मौत की वजह माना जा रहा है। घटना के बाद सादाबाद स्थित उसके घर पर भी लोगों की भीड़ जुट गई और परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह आगरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रेन की चपेट में आने की परिस्थितियों और युवक के आत्महत्या करने की आशंका को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है। मौत की सही वजह और घटना के पीछे की परिस्थितियां जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)