संतकबीर नगर में पागल सियार ने 30 लोगों को काटा:4 गांवों में हमला किया, अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने को लगी भीड़

Oct 08, 2026 - 10:13
0
संतकबीर नगर में पागल सियार ने 30 लोगों को काटा:4 गांवों में हमला किया, अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने को लगी भीड़
संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में देर शाम एक पागल सियार ने चार गांवों में हमला किया। उसने कुछ ही घंटों में 30 लोगों को काटकर घायल कर दिया। हमले के बाद सभी घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सेमरियावां पहुंचे। एक साथ इतने लोगों के आने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। पूरा मामला बुधवार शाम को सामने आया। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम लगभग साढ़े 6 बजे एक सियार ने प्रसादपुर, ऊचहराकलां, सफियाबाद तथा महुआरी में हमला बोल दिया। अचान सियार के हमले से लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि पागल सियार ने अलग-अलग स्थानों पर हमलाकर करीब 30 लोगों को काटकर घायल कर दिया। एक ही दिन बड़ी संख्या में घायलों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सेमरियावां पहुंचने से अस्पताल परिसर में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ितों के अनुसार सियार अचानक लोगों पर झपट्टा मारकर हमला कर रहा था। हमले में कई लोगों के हाथ, पैर सहित शरीर में चोटें आईं। सियार ने हमले में मोहम्मद हम्माद, ओबैद अहमद, अजय कुमार, बैजनाथ, आशिया खातून, नायरा समेत 30 लोगों को काटकर घायल किया। सियार के आतंक की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों में भय का माहौल कायम हो गया। लोग अकेले घरों से बाहर निकलने में भी सावधानी बरतने लगे। घायल लोग सीएचसी सेमरियावां पहुंचे। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से अस्पताल में भीड़ लग गई। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों का उपचार शुरू किया तथा आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित गांवों में निगरानी बढ़ाने तथा लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक करने की भी मांग की है। सियार के डर से शाम होते ही लोग घरों में ले रहे शरण पागल सियार के हमले से पीड़ित लोग शाम होते ही घरों में शरण ले रहे हैं। सभी लोग लाठी डंडे लेकर निगरानी कर रहे हैं। लोग बहुत जरूरी होने पर ही निकल रहे हैं। वह भी सतर्कता बरतते हुए एक दो लो साथ में जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User