हाथरस में अवैध विस्फोटक सामग्री मामले में एक और गिरफ्तार:अब तक 2 गिरफ्तार और 3 फरार, 83 लाख की विस्फोटक सामग्री बरामद
हाथरस पुलिस ने दीपावली से पहले अवैध आतिशबाजी बनाने वाली सामग्री के खिलाफ अभियान चलाया। अब तक 33 टन पोटाश और गंधक बरामद की गई है। इसकी कीमत करीब 83 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बालापट्टी निवासी मनोज वार्ष्णेय को गिरफ्तार किया। इससे पहले अय्यापुर खुर्द निवासी राम वार्ष्ण्णेय को पकड़ा जा चुका है। दोनों कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। 25 टन पोटाश और 8 टन गंधक बरामद पुलिस के अनुसार कार्रवाई में 25 टन पोटाश और 8 टन गंधक बरामद हुई है। बरामद सामग्री की कुल कीमत करीब 83 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले में कोतवाली नगर थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों की तलाश जारी पुलिस कपिल, रौनक और लंकी की तलाश कर रही है। तीनों गिरराज कॉलोनी के निवासी बताए गए हैं। पुलिस अवैध आतिशबाजी के लिए सामग्री रखने या निर्माण करने वाले अन्य लोगों और संभावित ठिकानों की भी जानकारी जुटा रही है। फरीदाबाद में गिरफ्तारी के बाद सामने आया कनेक्शन तीन दिन पहले फरीदाबाद पुलिस ने पुनीत नाम के एक व्यक्ति को पोटेशियम नाइट्रेट के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने यह सामग्री हाथरस से खरीदने की बात बताई थी। इसके बाद फरीदाबाद पुलिस ने हाथरस में दबिश दी। इसकी जानकारी मिलने पर हाथरस पुलिस ने भी अभियान तेज किया। अवैध भंडारण और निर्माण की जांच पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आतिशबाजी बनाने वाली सामग्री कहां से लाई गई थी और इसे कहां रखा जा रहा था। संभावित ठिकानों पर भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे और कार्रवाई की जा सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)