छात्राओं की समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग:अवंतीबाई कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को परीक्षा परिणाम और एडमिशन में दिक्कत

Oct 07, 2026 - 20:15
0
छात्राओं की समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग:अवंतीबाई कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को परीक्षा परिणाम और एडमिशन में दिक्कत
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर सहमंत्री रवि प्रताप सिंह ने अवंतीबाई कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को परीक्षा और परिणाम से जुड़ी समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की है। छात्राओं को परीक्षा और परीक्षा परिणाम से संबंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं की समस्याओं को लेकर एबीवीपी के महानगर सह-मंत्री रवि प्रताप सिंह ने अपनी टीम और छात्राओं के साथ रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की। उन्होंने छात्राओं की सभी समस्याओं को प्रमुखता से परीक्षा नियंत्रक के सामने रखा। रवि प्रताप सिंह ने बताया कि कई छात्राओं के परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुए हैं। किसी के अंकपत्र में गड़बड़ी है तो किसी को अनुपस्थित दिखाया गया है। इससे छात्राओं को अगली कक्षा में प्रवेश लेने में दिक्कत आ रही है। साथ ही बैक पेपर फॉर्म भी ओपन नहीं किए गए हैं। एबीवीपी की मांग पर परीक्षा नियंत्रक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान महानगर सहमंत्री रवि प्रताप सिंह, आयुष शर्मा, महानगर संगठन मंत्री अरुण सूर्यवंशी, पुष्पेंद्र कठेरिया, युवराज पटेल, अमन पारीक, शौर्य शुक्ला, अमन सोनकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User