हाथरस में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष घायल:कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, मथुरा से हाथरस आते समय हादसा

Oct 02, 2026 - 11:12
0
हाथरस में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष घायल:कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, मथुरा से हाथरस आते समय हादसा
हाथरस में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सड़क हादसे में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष बबीता अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा हाथरस में गांव भोजपुर के पास हुआ। बबीता अग्रवाल कार से मथुरा से हाथरस आ रही थीं। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में उनके साथ मौजूद समिति के सदस्य भानु प्रताप सिंह सुरक्षित बच गए। हादसे की जानकारी मिलते ही नेशनल हाईवे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से बबीता अग्रवाल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। उनकी हालत गंभीर होने पर बाद में उन्हें मथुरा रेफर कर दिया गया। समिति के सदस्य और अधिकारी अस्पताल पहुंचे हादसे की जानकारी मिलने पर समिति के सदस्य मनोज कुमार शर्मा और विनोद चौधरी समेत अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बबीता अग्रवाल का हालचाल लिया और डॉक्टरों से उनके उपचार की जानकारी ली। परिवार के लोगों को भी हादसे की सूचना दे दी गई। इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बबीता अग्रवाल को बेहतर उपचार के लिए मथुरा रेफर कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User