गांधी-शास्त्री जयंती पर गंगा तट पर सफाई:गंगा आरती के बाद घाट पर चलाया सफाई अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश

Oct 02, 2026 - 11:12
0
गांधी-शास्त्री जयंती पर गंगा तट पर सफाई:गंगा आरती के बाद घाट पर चलाया सफाई अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश
वाराणसी में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को गंगा तट पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मां गंगा की आरती उतारी गई और गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। नमामि गंगे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों को बताया गया कि स्वच्छता ही महात्मा गांधी को दी जाने वाली सबसे सुंदर श्रद्धांजलि है। नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने गंगा किनारे सफाई अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण और गंगा की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जीवन में स्वच्छता समेत कई मार्गदर्शक सिद्धांत दिए, जिन्हें अपनाने की जरूरत है। शास्त्रीजी के आदर्शों को किया याद कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के संदेश को भी याद किया गया। आयोजन में सैकड़ों नागरिक शामिल हुए। लोगों ने गंगा को स्वच्छ रखने और आसपास के क्षेत्र में सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User