हाथरस में भारत माता चौक का होगा सौंदर्यीकरण:पूर्व पालिकाध्यक्ष निजी खर्च पर कराएंगे रख-रखाव, 5 साल पहले हुई थी स्थापना
हाथरस में अलीगढ़ रोड पर स्थित भारत माता कीर्ति स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपने निजी खर्च पर इसकी मरम्मत और रखरखाव की अनुमति मांगी है। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने आज रविवार को दोपहर 2:00 बजे यहां पहुंचकर इसकी जानकारी दी। यहां स्थापित भारत माता और शेर की प्रतिमाएं खराब हालत में हैं। इनकी स्थापना साल 2021 में हुई थी, जिसके बाद से रखरखाव नहीं हुआ। रविवार दोपहर आशीष शर्मा ने इसे लेकर चिंता जताई। प्रतिमाएं हो चुकी है क्षतिग्रस्त उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में ही 2021 में यह चौक बना था। यहां प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। रखरखाव के अभाव में प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। शर्मा ने कहा कि वह निजी खर्च से चौक का संरक्षण और सौंदर्यीकरण कराएंगे। प्रशासन से अनुमति मिलते ही मरम्मत और नियमित रखरखाव का काम शुरू होगा। उन्होंने इंजीनियर से स्थल का निरीक्षण भी कराया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)