सुल्तानपुर में सीताकुंड घाट की सफाई:गोमती मित्र मंडल ने किया श्रमदान, तेज आवाज डीजे पर नाराजगी जताई
सुल्तानपुर में लगातार बारिश के बीच गोमती मित्र मंडल के सदस्यों ने रविवार को श्री सीताकुंड धाम में साप्ताहिक श्रमदान किया। सुबह 6 से 9 बजे तक चले अभियान में सदस्यों ने गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद घाट और तट पर फैली गंदगी को हटाया। इसके बाद पूरे तट की सफाई की गई। श्रमदान के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने सीताकुंड धाम के आसपास तेज आवाज में बजने वाले डीजे पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि धाम की धार्मिक और शांतिपूर्ण गरिमा को देखते हुए आसपास तेज आवाज में डीजे नहीं बजने दिया जाएगा। श्रमदान में प्रबंधक राजेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, राकेश सिंह दद्दू, अजय प्रताप सिंह, दिनकर सिंह, मुन्ना पाठक, राम क्विंचल मौर्या, आलोक तिवारी, रामु सोनी, अभय सोनी, आभास शर्मा और अभय मिश्रा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)