सफाई कर्मचारी संघ बनकटी की नई कार्यकारिणी गठित:मो. कलीम अध्यक्ष और दिलीप कुमार मंत्री बने, पूर्व अध्यक्ष निष्कासित

Sep 27, 2026 - 16:58
0
सफाई कर्मचारी संघ बनकटी की नई कार्यकारिणी गठित:मो. कलीम अध्यक्ष और दिलीप कुमार मंत्री बने, पूर्व अध्यक्ष निष्कासित
बस्ती में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार दोपहर 2 बजे हुई। यह बैठक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणियों के गठन पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान विकास खंड बनकटी की ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। ब्लॉक इकाई के पूर्व अध्यक्ष को संगठन से निष्कासित करने के बाद यह नई कार्यकारिणी बनी है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र दिए नई कार्यकारिणी में मो. कलीम को ब्लॉक अध्यक्ष और दिलीप कुमार चौधरी को मंत्री बनाया गया। रामदरश कोषाध्यक्ष, धीरेन्द्र कुमार संगठन मंत्री, रामभवन लेखा संपेक्षक और सुरेंद्र कुमार यादव ब्लॉक उपाध्यक्ष बने। जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र दिए और शपथ दिलाई। जिलाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती और सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों से ब्लॉक स्तर पर संगठन की गतिविधियों को सक्रिय करने की अपील की। इस दौरान जिला मंत्री मंसाराम, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार चौहान, जिला संगठन मंत्री अमित चक्रवर्ती सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User