कन्नौज के बस चालक की अमेठी में संदिग्ध मौत:साथी चालक शव लेकर गांव पहुंचा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कन्नौजके तालग्राम में एक बस चालक मुकेश चंद्र (45) की अमेठी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके साथी चालक शव लेकर देर शाम गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मुकेश की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुकेश अमेठी के इन्हौना थाना क्षेत्र में बस चालक के तौर पर काम करते थे। शनिवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय ने बताया कि शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो पाएगी, जिसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)