हाथरस में PET परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा:केंद्रों पर लगेंगे CCTV कैमरे, 16 केंद्रों पर 39,456 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

Oct 16, 2026 - 17:03
0
हाथरस में PET परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा:केंद्रों पर लगेंगे CCTV कैमरे, 16 केंद्रों पर 39,456 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम
हाथरस में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे बैठक की। इसमें संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में जनरेटर तैयार रखने को कहा। परीक्षा परिसर में मोबाइल और गैजेट्स पर प्रतिबंध डीएम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। 16 केंद्रों पर 39,456 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार, परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को कुल छह पालियों में आयोजित होगी। प्रत्येक दिन दो पालियां होंगी। इसके लिए जिले में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 39,456 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा व्यवस्था के लिए 16 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी बाहरी जिलों से लगाई गई है। सभी केंद्रों पर तैनात रहेगा पर्याप्त पुलिस बल पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। बैठक में संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User