शक्ति वंदन कार्यक्रम:बुलंदशहर के छत्रपति सरस्वती विद्या मंदिर में मां काली की झांकी सजाई
छत्रपति सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बुलंदशहर में भैया-बहनों द्वारा शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत मां काली की झांकी का मंचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और महाकाली पूजन से हुई। विद्यालय प्रबंधक मनोज नारायण बेरी, प्रधानाचार्या हर्षिता सागवान, वंदना सह प्रमुख शशि चौधरी, कार्यक्रम के संचालक पवन राना, कार्यालय प्रमुख जगदीप सक्सेना और सभी विभागों के प्रमुखों ने पूजा अर्चना कर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर मनोज नारायण बेरी ने अपने अभिभाषण में कहा कि इन पवित्र नवरात्रों में अशिक्षा, बुराई, अहंकार, ईर्ष्या, जातिगत भेदभाव और छुआछूत जैसी बुराइयों का नाश होना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)