हाथरस में रेडीमेड दुकान में लगी आग:20 लाख से ज्यादा का नुकसान, दीवारें दरकीं; 2 घंटे बाद बुझी आग
हाथरस के सहपऊ कस्बे के मुख्य बाजार में सोमवार रात रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान की दीवारें तक दरकने लगीं। स्थानीय लोगों ने पहले खुद आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद फायर स्टेशन को सूचना दी गई। लोगों को आशंका थी कि आग आसपास की दुकानों और मकानों तक फैल सकती है। आग की लपटें देख जुटे लोग, फायर ब्रिगेड को बुलाया दुकान से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की तेजी के कारण वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू आग की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद रही। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे तक मशक्कत की। इसके बाद देर रात करीब 12 बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग से दुकान में काफी नुकसान होने का अनुमान है। 20 लाख से ज्यादा के नुकसान का अनुमान दुकान में लगी आग से 20 लाख रुपए से अधिक का नुकसान होने का अनुमान जताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। संबंधित विभाग मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)