लखनऊ MLC चुनाव का रिजल्ट आज:29 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला, 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के 29 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला मंगलवार को होगा। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 16 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसके लिए दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर चार कर्मचारी तैनात रहेंगे।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के अवनीश कुमार सिंह और सपा के क्रांति सिंह मैदान में हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के उमेश द्विवेदी और सपा के सुशील कुमार के अलावा बाकी 25 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। शराब की दुकानें रहेंगी बंद लखनऊ में शराब की सभी दुकानें, मॉडल शॉप, बार, भांग और ताड़ी की दुकानें बंद रहेंगी। जिलाधिकारी विशाख जी ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रदीप कुमार ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हर टेबल पर प्रत्याशियों का एक-एक एजेंट मौजूद रह सकेगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। परिसर के बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)