उन्नाव में गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा:नपा गेट पर प्रदर्शन, विधायक पंकज गुप्ता और पुलिस ने समझाकर शांत कराया

Oct 27, 2026 - 07:28
0
उन्नाव में गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा:नपा गेट पर प्रदर्शन, विधायक पंकज गुप्ता और पुलिस ने समझाकर शांत कराया
उन्नाव के शुक्लागंज स्थित श्रीनगर कूड़ा घर में सोमवार रात गोवंश के अवशेष मिलने से गौ रक्षकों में गुस्सा फैल गया। सूचना मिलते ही गौ रक्षक मौके पर पहुंचे और अवशेषों को उठाकर नगर पालिका गेट पर रख दिया। इसके बाद उन्होंने गेट पर विरोध प्रदर्शन और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने सड़क जाम करने की भी कोशिश की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। गौ रक्षक शिवम रावत, शिवा बाजपेई, विवेक तिवारी, गोलू दीक्षित, करण राठौर और दीपक तिवारी समेत कई लोग प्रदर्शन में शामिल थे। सूचना मिलने पर गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद सदर विधायक पंकज गुप्ता भी वहां पहुंचे और गौ रक्षकों से बात कर उन्हें शांत कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User