मेंहदावल SO और सबइंस्पेक्टर के खिलाफ जांच के आदेश:महिला अपराधों की जांच में देरी, 4 दिन में विवेचना पूरी करने के निर्देश

Oct 27, 2026 - 07:44
0
मेंहदावल SO और सबइंस्पेक्टर के खिलाफ जांच के आदेश:महिला अपराधों की जांच में देरी, 4 दिन में विवेचना पूरी करने के निर्देश
संतकबीरनगर जिले के एसपी संदीप कुमार मीना ने महिला अपराधों की लंबित जांचों को लेकर नाराजगी जताई है। सोमवार देर रात पुलिस लाइन सभागार में हुई अर्दली रूम बैठक में उन्होंने मेंहदावल एसओ राकेश कुमार सिंह पर पर्यवेक्षण में ढिलाई को लेकर नाराजगी व्यक्त की। थाने के सब इंस्पेक्टर और विवेचक के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। जिले में महिला संबंधी अपराधों के कुल 72 मुकदमों की जांचें लंबित हैं। एसपी ने सभी विवेचकों को चार दिनों के अंदर इन्हें पूरा करने का निर्देश दिया। जांच में लापरवाही बरतने पर महिला थाने की एसओ पूनम मौर्या और मेंहदावल थाने के एसआई अनिल मिश्रा के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं। एसपी ने जनशिकायतों की तुरंत जांच और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने भविष्य में जांच में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की चेतावनी भी दी। इस अर्दली रूम में सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय और सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User