मैनपुरी में दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला:एक की हालत गंभीर, थाने जाते समय रास्ता रोककर दोबारा मारपीट

Oct 27, 2026 - 07:11
0
मैनपुरी में दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला:एक की हालत गंभीर, थाने जाते समय रास्ता रोककर दोबारा मारपीट
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के सीलवंत गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। मारपीट में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसे बचाने पहुंचे उसके भाई बृजेश सिंह को भी पीटा गया। परिजनों के मुताबिक, राहुल के सिर में गंभीर चोट आई है और उसकी याददाश्त भी प्रभावित हुई है। उसे बेवर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर शिकायत करने थाने जाते समय रास्ता रोककर दोबारा मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर के सामने तख्त पर लेटा था राहुल, तभी हुआ हमला पीड़ित बृजेश सिंह के मुताबिक, देर रात उनका भाई राहुल घर के सामने रखे तख्त पर लेटा हुआ था। इसी दौरान गांव के अंकित और भोलू वहां पहुंचे और राहुल के साथ मारपीट करने लगे। भाई को पिटता देख बृजेश उसे बचाने दौड़े। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद सात-आठ अन्य लोगों ने भी लाठी-डंडों और घूंसों से दोनों भाइयों की पिटाई कर दी। बारात आने के दौरान कहासुनी का आरोप घायल के पड़ोसी नितिन कुमार ने बताया कि मोहल्ले में एक परिवार के यहां बारात आने वाली थी। इसी दौरान कुछ कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। नितिन का आरोप है कि अंकित, भोलू और शेरा नाम के युवकों ने मारपीट की। शेरा ने राहुल के सिर पर भारी डंडे से वार किया, जिससे वह बेहोश हो गया। परिजनों के मुताबिक, राहुल की हालत गंभीर बनी हुई है। थाने जाते समय रास्ता रोककर दोबारा पीटा बृजेश सिंह ने आरोप लगाया कि पहली घटना के बाद जब वे शिकायत करने थाने जा रहे थे, तभी अंबेडकर पार्क के सामने आशीष प्रताप उर्फ शेरा ने अपनी गाड़ी तिरछी लगाकर उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने दोबारा मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस दौरान उन्हें अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर मारपीट में घायल राहुल को उपचार के लिए बेवर अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने मामले में थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User