हाथरस में सड़क हादसे में महिला की मौत:एटा रोड पर हुआ हादसा, जेठ और बच्ची घायल

Oct 02, 2026 - 13:54
0
हाथरस में सड़क हादसे में महिला की मौत:एटा रोड पर हुआ हादसा, जेठ और बच्ची घायल
हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में आज एटा रोड पर गांव उमरावपुर के पास एक डीसीएम ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय कुमकुम की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा आज सुबह 9:00 बजे के लगभग हुआ। हादसे में कुमकुम का जेठ गौरव और उसकी 13 महीने की बच्ची घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जबकि पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एटा के जिरसमी गांव के खूब सिंह की पत्नी कुमकुम अपने मायके हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला चौबे आई हुई थी। आज सुबह कुमकुम अपने जेठ गौरव और 13 महीने की बच्ची के साथ बाइक से अपने गांव लौट रही थी। परिवार के लोगों में मचा कोहराम... कुमकुम की शादी चार साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User