कलेक्ट्रेट में मनाई गांधी जयंती:बच्चों ने पोस्टर के जरिए गांधी जी के विचारों, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया

Oct 02, 2026 - 13:54
0
कलेक्ट्रेट में मनाई गांधी जयंती:बच्चों ने पोस्टर के जरिए गांधी जी के विचारों, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया
बरेली में गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत एक कार्यक्रम हुआ। बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों दुर्गा प्रसाद, गौरव शर्मा, मीना कुमारी, अल्पना गुप्ता और किरण राणा ने विकसित भारत के थीम पर रंगोली बनाई, जो आकर्षण का केंद्र रही। इसमें तिरंगा, चरखा, स्वच्छ भारत और डिजिटल इंडिया जैसे प्रतीक दिखाए गए। इस दौरान बच्चों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता भी रखी गई। इसका विषय 'विकसित भारत' और 'आत्मनिर्भर भारत' था। बच्चों ने अपने पोस्टरों से गांधी जी के विचारों, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। कार्यक्रम में डीएम अविनाश सिंह, डीआईओएस अजीत कुमार, बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। डीआईओएस अजीत कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति और रचनात्मकता बढ़ाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User