हेडिंग: कानपुर टूरिज्म क्लब का गठन:युवाओं को जोड़ेगा ऐतिहासिक विरासत से, मुस्कुराए शहर संकल्प को मिला बल

Oct 15, 2026 - 20:17
0
हेडिंग: कानपुर टूरिज्म क्लब का गठन:युवाओं को जोड़ेगा ऐतिहासिक विरासत से, मुस्कुराए शहर संकल्प को मिला बल
कानपुर में आवास विकास स्थित होटल कैलास में कानपुर टूरिज्म क्लब की स्थापना की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक भवानी भीख, क्लब के संस्थापक डॉ. सिधांशु राय और संयोजक पीसी अग्निहोत्री मौजूद रहे। दिनेश वार्ष्णेय ने कहा कि कानपुर टूरिज्म क्लब ‘मुस्कुराए कानपुर’ के संकल्प को जमीन पर उतारने का प्रयास करेगा। मुख्य अतिथि भवानी भीख ने कहा कि कानपुर केवल औद्योगिक नगरी नहीं है, बल्कि इसकी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं। युवाओं को अपनी माटी के गौरव को पहचानना होगा, तभी खुशहाल कानपुर का निर्माण हो सकेगा। संस्थापक डॉ. सिधांशु राय ने कहा कि क्लब का उद्देश्य युवाओं को अपनी विरासत से जोड़ना है। संयोजक पीसी अग्निहोत्री ने कहा कि यह केवल घूमने का क्लब नहीं, बल्कि कानपुर की पहचान और विरासत को समझने का अभियान है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User