हिला ने नगर पालिका पर मकान गिराने का लगाया आरोप:अंबेडकरनगर में जेसीबी से मकान और गृहस्थी का सामान तोड़ने का दावा, धरने पर बैठी

Oct 05, 2026 - 16:03
0
हिला ने नगर पालिका पर मकान गिराने का लगाया आरोप:अंबेडकरनगर में जेसीबी से मकान और गृहस्थी का सामान तोड़ने का दावा, धरने पर बैठी
अंबेडकरनगर में नगर पालिका कर्मचारियों पर बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के जेसीबी से उनका छप्परनुमा मकान गिराने और गृहस्थी का सामान तोड़ने का आरोप लगाया है। कार्रवाई के विरोध में महिला ने कलेक्ट्रेट के पास स्थित अंबेडकर प्रतिमा के प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। उन्होंने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला अकबरपुर नगर क्षेत्र के मीरानपुर पुलसावां का है। जेसीबी लेकर पहुंचे कर्मचारियों पर सामान तोड़ने का आरोप सुशीला देवी के अनुसार, वह परिवार के साथ गाटा संख्या 200 की आबादी की जमीन पर लंबे समय से रह रही हैं। उनके मकान संख्या 982 पर विद्युत कनेक्शन है और वह नियमित रूप से गृहकर व जलकर का भुगतान करती हैं। महिला का आरोप है कि एक अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे नगर पालिका के कर्मचारी जेसीबी लेकर पहुंचे। कर्मचारियों ने उनकी गुमटी, चूल्हा, बर्तन समेत अन्य गृहस्थी का सामान तोड़कर हटा दिया। उनका कहना है कि कार्रवाई से पहले उन्हें किसी सक्षम अधिकारी का आदेश नहीं दिखाया गया। मोबाइल छीनने और धमकी का आरोप सुशीला देवी ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान परिवार के सदस्यों ने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल छीन लिया गया। उन्होंने कर्मचारियों पर गाली-गलौज करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। जमीन को लेकर कोर्ट में चल रहा वाद प्रार्थना पत्र में सुशीला देवी ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई अमित पाण्डेय के दबाव में और उन्हें जमीन पर कब्जा दिलाने के उद्देश्य से की गई। उन्होंने बताया कि गाटा संख्या 200 को लेकर सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत में मूल वाद संख्या 777/2026 दाखिल है। इसकी सुनवाई पांच अक्टूबर को निर्धारित है। महिला ने अदालत में मामला लंबित होने के बावजूद मकान गिराए जाने पर सवाल उठाए हैं। जांच और FIR की मांग सुशीला देवी ने एसडीएम से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने संबंधित नगर पालिका अधिकारियों-कर्मचारियों और नामजद व्यक्ति के खिलाफ बिना सक्षम आदेश मकान गिराने, गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त करने और जातिसूचक गाली देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। महिला ने मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की बात कही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User