हिंदू महासभा नवरात्र से सदस्यता अभियान चलाने का फैसला किया:फतेहपुर में हुई बैठक, 8 अक्टूबर को डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन
फतेहपुर में भारत हिंदू महासभा जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक कैंप कार्यालय में गुरुवार कक दिन 3 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने की। इस दौरान संगठन को धरातल पर मजबूत करने और आगामी नवरात्र पर्व के शुभ अवसर से पूरे जनपद में एक वृहद सदस्यता अभियान चलाने की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन का दायरा बढ़ाने के लिए जनपद के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर 2000 नए सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि जनपद के सभी 13 ब्लॉकों में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान हिंदू महासभा की नीतियों, विचारों और जनहित के कार्यों का घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार नवरात्र के प्रथम दिन से शुरू होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत से पूर्व आगामी 8 अक्टूबर को संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी (डीएम) फतेहपुर से मुलाकात करेगा। इस दौरान जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर जनपद के विभिन्न मंदिरों के आसपास हो रहे अतिक्रमण को हटाने, नवरात्र के दृष्टिगत मंदिरों व आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई कराने और देवी पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी। बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला, जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य, स्वामी राम आसरे आर्य, करण सिंह पटेल, डॉ. प्रमोद पांडे, संतोष नेता, महेश तिवारी, मुकेश चौरसिया, अर्जुन प्रसाद, उमाशंकर प्रधान, दिलीप शुक्ला, शालिग्राम गुप्ता, करमा गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता, सुधा सिंह, गंगा देवी और ओम लता देवी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)