काशी नरेश विश्वविद्यालय में करियर गाइडेंस कार्यक्रम:एसपी ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दिए टिप्स

Oct 16, 2026 - 11:31
0
काशी नरेश विश्वविद्यालय में करियर गाइडेंस कार्यक्रम:एसपी ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दिए टिप्स
ज्ञानपुर में काशी नरेश विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत करियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को करियर के विभिन्न विकल्पों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों और विशेषज्ञों ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शुभम अग्रवाल ने सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन, करेंट अफेयर्स और अनुशासन को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। निरंतर अभ्यास और सही रणनीति से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को बेहतर बनाया जा सकता है। मेहनत और सकारात्मक सोच से मिलेगी सफलता विशिष्ट अतिथि बाल गोविंद शुक्ला ने विद्यार्थियों को लगन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सफलता हासिल करने के लिए परिश्रम और समर्पण जरूरी है। विद्यार्थियों को चुनौतियों से घबराने के बजाय निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। राजनीति विज्ञान में करियर के बताए विकल्प डॉ. प्रशांत मिश्रा ने राजनीति विज्ञान विषय में करियर की संभावनाओं पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस विषय की पढ़ाई के बाद सिविल सेवा, शिक्षण, शोध और पत्रकारिता जैसे क्षेत्रों में करियर बनाया जा सकता है। जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सरोज भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। डॉ. अंशु बाला ने जताया आभार कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋचा ने किया। मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. अंशु बाला ने अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और करियर व प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User