कानपुर में राज्य रोड साइकिलिंग ट्रायल:18 अक्टूबर को ट्रांस गंगा सिटी, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए होगा चयन
कानपुर में 18 अक्टूबर को होगा राज्य रोड साइकिलिंग चयन ट्रायल कानपुर। उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन की ओर से 18 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश राज्य रोड साइकिलिंग चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। ट्रांस गंगा सिटी के गेट नंबर-2 के अंदर बने 3.8 किलोमीटर के सर्किट पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रायल होंगे। चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। ट्रायल में पुरुष, अंडर-23 पुरुष व महिला, जूनियर बालक-बालिका (17 से 18 वर्ष), सब जूनियर बालक-बालिका (15 से 16 वर्ष) और यूथ बालक-बालिका (12 से 14 वर्ष) वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। जूनियर और सब जूनियर खिलाड़ियों को आयु प्रमाणपत्र, हाईस्कूल का प्रमाणपत्र या मार्कशीट और इनकी एक-एक छायाप्रति लानी होगी। इच्छुक खिलाड़ी अपना नाम, पिता का नाम, पूरा पता, पिन कोड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भेजकर पंजीकरण करा सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)