‘हियर इंडिया’ समिट की शुरुआत:सुनने की समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाने, उपचार को सुलभ बनाने की तैयारी

Sep 27, 2026 - 11:31
0
‘हियर इंडिया’ समिट की शुरुआत:सुनने की समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाने, उपचार को सुलभ बनाने की तैयारी
देश में सुनने की समस्या (हियरिंग लॉस) के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और श्रवण देखभाल (हियरिंग-केयर) सुविधाओं को आम लोगों तक सुलभ बनाने के उद्देश्य से डॉ. राज शर्मा और डॉ. मणी बंसल ने 'हियर इंडिया – इंडियाज़ हियरिंग केयर एंड इनोवेशन समिट' की शुरुआत की है। इसे एक वार्षिक राष्ट्रीय मंच के रूप में तैयार किया गया है। भारत में लाखों लोग सुनने की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन सही समय पर जांच और उपचार का अभाव बना रहता है। 'हियर इंडिया' का प्राथमिक उद्देश्य चिकित्सकों, शोधकर्ताओं (रिसर्चर्स), हेल्थकेयर लीडर्स, टेक्नोलॉजी कंपनियों और युवाओं को एक साझा मंच पर लाना है, ताकि समय रहते इस समस्या की पहचान और निदान सुनिश्चित किया जा सके। इस पहल के बारे में डॉ. राज शर्मा ने कहा कि भारत के पास बेहतरीन क्लिनिकल टैलेंट, तकनीक और इनोवेशन की क्षमता मौजूद है। इसके माध्यम से हम न केवल भारत के लिए, बल्कि भारत से पूरी दुनिया के लिए उन्नत हियरिंग-केयर सॉल्यूशंस तैयार कर सकते हैं। वहीं, डॉ. मणी बंसल ने कहा कि तकनीक में चाहे कितनी भी प्रगति हो जाए, लेकिन किसी भी बीमारी की समय पर पहचान और सही क्लिनिकल विशेषज्ञता ही हमेशा उपचार के केंद्र में रहनी चाहिए। 'हियर इंडिया' का लक्ष्य बेहतर श्रवण क्षमता, बेहतर संवाद और उत्तम जीवनशैली के लिए पूरे देश में व्यापक जागरूकता अभियान चलाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User