हमीरपुर बस स्टैंड पर जाम को लेकर मारपीट:महोबा डिपो के चालक ने बाइक सवार को पीटा, फिर बस लेकर भागा

Oct 16, 2026 - 18:55
0
हमीरपुर बस स्टैंड पर जाम को लेकर मारपीट:महोबा डिपो के चालक ने बाइक सवार को पीटा, फिर बस लेकर भागा
हमीरपुर बस स्टैंड पर जाम को लेकर रोडवेज बस चालक और एक बाइक सवार के बीच मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों सड़क पर ही एक-दूसरे को लात-घूंसे मारने लगे। मारपीट के बाद बस चालक अपनी बस लेकर वहां से भाग गया। यह घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे हुई। महोबा डिपो के बस चालक अरविंद सैनी का बाइक सवार से जाम को लेकर झगड़ा हुआ था। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि पहले दोनों में लात-घूंसे चले, फिर चालक ने बाइक सवार को डंडे से भी पीटा। लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। इसके बाद चालक बस नंबर UP 78 LN 9496 लेकर चला गया। बस स्टैंड पर जाम और बसों से जुड़े विवाद अक्सर होते रहते हैं। घटना के समय ट्रैफिक पुलिस न होने से व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User