LU-कप क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल में गंगा ने अरावली को हराया:4 विकेट से जीत दर्ज की, कप्तान ने बनाए 77 रन; कुलपति ने ट्रॉफी दी

Oct 16, 2026 - 18:55
0
LU-कप क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल में गंगा ने अरावली को हराया:4 विकेट से जीत दर्ज की, कप्तान ने बनाए 77 रन; कुलपति ने ट्रॉफी दी
लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे पवेलियन ग्राउंड पर शुक्रवार को LU कप इंटर-कॉलेजिएट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का फाइनल हुआ। इसमें एलयू गंगा ने एलयू अरावली को 4 विकेट से हराकर खिताब जीता। कप्तान आदित्य प्रताप सिंह ने 77 रन की अहम पारी खेली। टॉस जीतकर एलयू अरावली ने पहले बल्लेबाजी की। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले में ही पांच विकेट गिर गए। इसके बाद क्षितिज त्रिपाठी ने 42 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की। एलयू गंगा के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर अरावली को दबाव में रखा। पूरी टीम 29 ओवर में 128 रन पर सिमट गई। पहले ओवर में विकेट, फिर आदित्य का कमाल 129 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलयू गंगा को पहले ही ओवर में झटका लगा। शुरुआती विकेट गिरने के बाद कप्तान आदित्य प्रताप सिंह ने पारी संभाली। उन्होंने 77 रन बनाकर टीम को जीत की राह पर पहुंचाया। एलयू गंगा ने 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर ट्रॉफी जीत ली। कुलपति ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया समापन समारोह में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने विजेता टीम को ट्रॉफी और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को भी सम्मानित किया गया। कुलपति ने खिलाड़ियों को खेल भावना और प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में क्रिकेट के साथ अन्य खेलों के इंटर-कॉलेजिएट टूर्नामेंट भी कराए जाएंगे। क्रीड़ा परिषद के चेयरमैन प्रो. आरबी सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, रायबरेली और लखीमपुर के नोडल अधिकारी मौजूद रहे। नॉर्थ जोन टीम के लिए लगेगा कैंप लखनऊ विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर मोहम्मद उबैद कमाल और कोच शोयब कमाल के निर्देशन में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टीम का कैंप लगाया जाएगा। कैंप में चयनित खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. अजय कुमार आर्य ने कहा कि प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ टीमवर्क, अनुशासन और खेल भावना सीखने का अवसर मिला। इससे विश्वविद्यालय में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User