हमीरपुर में बाढ़-बारिश पीड़ितों को 2.09 करोड़ की राहत राशि:3,008 किसानों और 1,696 लोगों के खातों में सीधे भेजे गए पैसे

Oct 12, 2026 - 21:06
0
हमीरपुर में बाढ़-बारिश पीड़ितों को 2.09 करोड़ की राहत राशि:3,008 किसानों और 1,696 लोगों के खातों में सीधे भेजे गए पैसे
हमीरपुर में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित 3,008 किसानों और 1,696 आम लोगों को 2.09 करोड़ रुपये की राहत राशि मिली है। यह पैसा सीधे उनके बैंक खातों में भेजा गया है। सदर तहसील में आयोजित एक कार्यक्रम में पीड़ितों को डेमो चेक भी सौंपे गए। जिले के 127 गांवों के 3,008 किसानों की 1,568.103 हेक्टेयर फसल खराब हुई थी। इन किसानों के खातों में कृषि निवेश अनुदान के तौर पर 1 करोड़ 41 लाख 96 हजार 952 रुपये ट्रांसफर किए गए। हमीरपुर, मौदहा और सरीला तहसील के गांव इसमें शामिल हैं। पिछले महीने भारी बारिश और तूफान से मकानों को नुकसान झेलने वाले 1,696 लोगों के खातों में एसडीआरएफ से 67 लाख 86 हजार 500 रुपये भेजे गए। कुल 2 करोड़ 9 लाख 83 हजार 452 रुपये की राहत राशि बांटी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User