कैंची क्लस्टर के भूखंडों की रजिस्ट्री इसी महीने की जाएगी:मेरठ में उद्योग बंधु की बैठक में कमिश्नर ने निर्देश दिए, सराफा व्यापारियों ने चोरी की समस्या उठाई
मेरठ मंडल के उद्यमियों की समस्याओं को लेकर कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। इसमें सर्राफा बाजार की सुरक्षा, कैंची क्लस्टर में भूखंडों की रजिस्ट्री और कूड़ा निस्तारण समेत कई मुद्दे उठाए गए। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने सर्राफा बाजार में सुरक्षा और चोरी की घटनाओं का मुद्दा उठाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाजार में पिकेट ड्यूटी लगाई गई है। चोरी के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर माल भी बरामद किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इस पर कमिश्नर ने संबंधित प्रकरण को बंद करने के निर्देश दिए। कैंची क्लस्टर की रजिस्ट्री इसी महीने पूरी करने को कहा कैंची क्लस्टर मैस्मा की ओर से भूखंडों की रजिस्ट्री और कूड़ा निस्तारण की समस्या उठाई गई। कमिश्नर ने मेरठ विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए कि इसी महीने आवंटियों के भूखंडों की रजिस्ट्री पूरी कराई जाए। नगर आयुक्त को क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुधारने और कूड़ा निस्तारण के लिए जरूरी कार्रवाई करने को कहा। मंडल के छह जिलों से मांगे लंबित मामले मिडफो की मांग पर सिटी बस सेवा शुरू होने पर उद्यमियों ने कमिश्नर का आभार जताया। इसके बाद कमिश्नर ने अपर आयुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि मेरठ मंडल के सभी छह जिलों से कम से कम छह ऐसे मामले चिह्नित किए जाएं, जिनका जिला उद्योग बंधु के माध्यम से कई महीनों से समाधान नहीं हो सका है। इन मामलों को अगली मंडलीय बैठक में रखा जाएगा, ताकि लंबित समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से जवाब लेकर कार्रवाई की जा सके। कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद बैठक में मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त, पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर आयुक्त उद्योग, पुलिस उपाधीक्षक, उप जिलाधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी और उपायुक्त उद्योग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा मेरठ, गाजियाबाद, बागपत और बुलंदशहर के उद्योग विभाग तथा विद्युत वितरण निगम के अधिकारी भी शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)