हनुमान मंदिर में वार्षिक श्रृंगार:भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, 25 वर्षों से जारी है परंपरा

Oct 12, 2026 - 21:06
0
हनुमान मंदिर में वार्षिक श्रृंगार:भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, 25 वर्षों से जारी है परंपरा
वाराणसी में पंचकोशी रोड स्थित हनुमान जी मंदिर में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन वार्षिक श्रृंगार और विशाल भंडारे का आयोजन पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन-पूजन किए और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। धार्मिक अनुष्ठान के चलते पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया। प्रतिवर्ष की पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए हनुमान जी के साथ-साथ मंदिर परिसर में विराजमान नीमा माई और देवाधिदेव महादेव का भी भव्य रूप से श्रृंगार किया गया। इस दौरान वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन किए और अपने परिवार की सुख-समृद्धि व कल्याण के लिए मंगल कामना की। मंदिर के पुजारी संतोष मिश्रा ने बताया कि हनुमान जी के इस वार्षिक श्रृंगार और भंडारे की परंपरा पिछले लगभग 25 वर्षों से अनवरत चली आ रही है। हर साल की तरह इस बार भी इस बड़े धार्मिक आयोजन में स्थानीय भक्तगणों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे दिन चले भंडारे में सैकड़ों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User