हमीरपुर में छात्राओं को करियर के अचूक मंत्र मिले:पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विशेषज्ञों ने दी सफलता की सीख
हमीरपुर के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को करियर गाइडेंस मेला लगा। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने छात्राओं को करियर से जुड़ी अहम जानकारी दी। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने दीप जलाकर मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि मेहनत से सफलता पाई जा सकती है। पंख पोर्टल की जानकारी दी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अलका शुक्ला ने मेडिकल क्षेत्र के अवसर बताए। डीजीसी विजय प्रताप सिंह ने कानूनी करियर और अधिकारों की जानकारी दी। राधा ने नर्सिंग और मनीष गोयल ने होटल मैनेजमेंट के बारे में बताया। शिवसागर ने पंख पोर्टल की जानकारी दी। जिला समन्वयक डॉ. राजेंद्र सिंह और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या नीना पांडेय ने छात्राओं को मेहनत और अनुशासन का महत्व समझाया। प्रधानाचार्या सरस्वती देवी और वंदना सक्सेना भी मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)