मुरादाबाद में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम:छात्रों को बताए भविष्य विकल्प, बोर्ड परीक्षा तैयारियों पर दी सीख
मुरादाबाद के पंडित नगला क्षेत्र स्थित तसलीमा मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज में कक्षा 10, 11 और 12 के छात्रों के लिए हैंडीक्राफ्ट्स अकादमी के तत्वावधान में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों को बोर्ड परीक्षा के फॉर्म भरने से पहले ध्यान रखने वाली बातों और कक्षा 12 के बाद करियर के विकल्पों की जानकारी दी गई। वक्ता शाहनवाज अहमद खान ने चिकित्सा क्षेत्र में युवाओं की भूमिका और इस क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के बारे में बताया। उन्होंने विज्ञान के अलावा अन्य विषयों के छात्रों के लिए कौशल विकास के विकल्पों पर भी चर्चा की। सैयद जुबेर अली एडवोकेट ने छात्रों को यूपीएससी और कॉमर्स क्षेत्र में प्रवेश परीक्षाओं की जानकारी दी। उन्होंने मुरादाबाद के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए छात्रों को करियर के प्रति जागरूक किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)