करण भूषण की फॉर्च्यूनर को दांतों से खींचा:गोंडा में रस्सी दांतों में फंसाकर 21 कुंटल की गाड़ी को 10 फीट तक खींचकर दिखाया करतब
गोंडा में पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब मिर्जापुर के कछवा गांव निवासी राज यादव ने अपने दांतों के सहारे रस्सी से करीब 21 क्विंटल वजनी फॉर्च्यूनर गाड़ी खींचकर दिखाई। उन्होंने कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह की गाड़ी को करीब 10 फीट तक खींचा। इस अनोखे करतब का वीडियो बुधवार शाम करीब 7:30 बजे सामने आया। राज यादव के प्रदर्शन पर बृजभूषण शरण सिंह और करण भूषण सिंह ने उन्हें बधाई दी। सांसद के कहने पर खींची फॉर्च्यूनर राज यादव अपने दोस्तों के साथ बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात करने पहुंचे थे। लौटते समय उनकी मुलाकात सांसद करण भूषण सिंह से हुई। बातचीत के दौरान राज यादव ने बताया कि वह दांतों से रस्सी खींचकर बड़ी गाड़ियों को खींचने के करतब दिखाते हैं और इस क्षेत्र में रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। इसके बाद करण भूषण सिंह ने अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी मंगवाई और राज यादव से उसे खींचकर दिखाने को कहा। राज यादव ने रस्सी को गाड़ी के अगले हिस्से में बांधा और दूसरे सिरे को दांतों में फंसाकर गाड़ी को करीब 10 फीट तक खींच दिया। करतब देखकर लोगों ने दी बधाई करण भूषण सिंह ने राज यादव से उनके इस करतब के बारे में जानकारी ली और उनकी सराहना की। उन्होंने आगे बढ़ने के लिए हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने करतब देखा और राज यादव को बधाई दी। राज यादव इससे पहले भी कई भाजपा नेताओं और अन्य लोगों की महंगी गाड़ियों को दांतों में रस्सी फंसाकर खींचने का प्रदर्शन कर चुके हैं। उनके मुताबिक, इस तरह के करतबों के जरिए वह अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करा चुके हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)