हमीरपुर में किसान ने फांसी लगा कर की आत्महत्या:फसल बर्बाद और कर्ज से परेशान से था परेशान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हमीरपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के बरहरा गांव में 52 वर्षीय किसान मंगलू प्रताप ने आत्महत्या कर ली। फसल बर्बाद होने और कर्ज से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। वे लंबे समय से आर्थिक तंगी में थे। उनके पास पांच बीघा जमीन थी, जिस पर खेती करते थे। इस बार उड़द और तिल की फसल बोई थी। शनिवार शाम खेत में फसल खराब देखकर वे उदास हो गए। घर आकर गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। रात 9 बजे बेटे ने पिता को फंदे पर लटका देखा। भाई भानू प्रताप ने बताया, मंगलू पर इंडियन बैंक का सवा लाख रुपये का कर्ज था। कुछ साहूकारों से भी कर्ज लिया था। मंगलू के परिवार में पत्नी कमलेश और दो बेटे रिंकू व टिंकू हैं। घटना के बाद पत्नी कमलेश की तबीयत बिगड़ गई। जलालपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)