नॉर्थ ईस्ट पुलिस की राइड फॉर यूनिटी प्रयागराज पहुंची:फाइट अगेंस्ट ड्रग्स का संकल्प, सेवन सिस्टर्स की पुलिस निकाल रही बाइक रैली
नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर (नॉर्थ ईस्ट) राज्यों के पुलिस कर्मियों का बाइकर्स दल सोमवार को प्रयागराज पहुंचा। यह बाइक रैली 'फाइट अगेंस्ट ड्रग्स' और 'राइड फॉर यूनिटी' के संकल्प के साथ यह दल पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हुए गुजरात के एकता नगर तक की लंबी दूरी तय कर रहा है। 2 तस्वीरें देखिए… 8 राज्यों का प्रतिनिधित्व और 65 से अधिक राइडर्स इस अभियान का हिस्सा बने सिक्किम के राइडर निमा सांग तामांग ने बताया कि इस दल में 'सेवन सिस्टर्स' (असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा) और सिक्किम समेत सभी आठ राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हैं। अभियान में 65 से अधिक राइडर्स अपनी बाइकों पर सवार हैं, जिनके साथ बैकअप वाहनों का काफिला भी चल रहा है। जिनका उद्देशय देश में बढ़ रहे नशे को रोकना है। सिलीगुड़ी और बिहार होते हुए पहुंचे काशी-प्रयागराज राइडर्स का यह काफिला पूर्वोत्तर से रवाना होकर सिलीगुड़ी, बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंचा। वाराणसी (काशी) के पुलिस लाइन में विश्राम और संवाद के बाद यह दल आगे के सफर के लिए रवाना हुआ। आज यानी सोमवार को प्रयागराज पहुंचा। यह रैली विभिन्न शहरों और कस्बों से गुजरते हुए लोगों को नशा छोड़ने और एकजुट रहने का संदेश दे रही है। 6,000 किलोमीटर से अधिक का सफर निमा सांग तामांग के अनुसार, जाने की कुल यात्रा लगभग 3,000 किलोमीटर से अधिक की होगी। वापसी का सफर मिलाकर यह पूरी यात्रा 6,000 किलोमीटर से भी अधिक की दूरी तय करेगी। यात्रा का मुख्य स्थान गुजरात का एकता नगर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) है, जहां 31 अक्टूबर को सरदार पटेल के जन्मदिवस पर यह दल एक बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेगा। नशा मुक्त भारत का संकल्प अभियान के उद्देश्य पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में युवाओं के बीच फैल रहे नशे के प्रभाव को खत्म करना उनका मुख्य मकसद है। प्रधानमंत्री द्वारा देश को नशा मुक्त बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पुलिस और स्थानीय युवाओं की यह संयुक्त पहल रास्ते भर आम नागरिकों से संवाद कर रही है और उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दे रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)