संत नामदेव जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग:अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन ने मंत्री मनोहर लाल पंथ को सौंपा ज्ञापन
ललितपुर में सोमवार दोपहर 3बजे से 3:30 बजे के दरम्यान अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.के. नामदेव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ "मन्नू कोरी" और ललितपुर सदर विधायक प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। इसमें संत नामदेव जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.के. नामदेव ने राज्यमंत्री और विधायक प्रतिनिधि श्रीकांत कुशवाहा को बताया कि संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज नामदेव समाज के आराध्य और संत समाज के पथ प्रवर्तक हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर संत नामदेव जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की अपील की। के.के. नामदेव ने कहा कि संगठन बुंदेलखंड के कई जिलों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को ज्ञापन देगा। वे संत नामदेव जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग को मजबूती से उठाएंगे। ज्ञापन देते समय राष्ट्रीय अध्यक्ष के.के. नामदेव, जिला नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष विमलेन्द्र नामदेव "गुड्डू", राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बालकिशन नामदेव "बाबा", संगठन के जिलाध्यक्ष सोनू नामदेव "डुलावन", प्रदेश मंत्री लकी नामदेव, जिला महामंत्री पवन नामदेव "छिल्ला", जिला उपाध्यक्ष कमलेश नामदेव, जिला मीडिया प्रभारी रोहित नामदेव "बांसी", जिला कोषाध्यक्ष रोहित नामदेव "अंशू", जगदीश नामदेव "जरावली", जिला मंत्री रामकुमार नामदेव, छोटू नामदेव, मनीष नामदेव, सोम नामदेव सहित कई सदस्य मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)