हनुमान धाम पर आज 35 फीट के रावण का दहन:मुजफ्फरनगर के कय्यूम ने बनाए पुतले, शाम 7:30 बजे ब्रह्मास्त्र से होगा दहन
शामली में शहर के हनुमान धाम पर दशहरा मेले की तैयारियां पूरी हो गई हैं। यहां रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनकर तैयार हो गए हैं। इस बार करीब 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन ब्रह्मास्त्र से किया जाएगा। यह दृश्य मेले में आने वाले लोगों के लिए खास आकर्षण रहेगा। हनुमान धाम की पार्किंग में रावण दहन का कार्यक्रम होगा। मुजफ्फरनगर के काकड़ा निवासी कयूम ने तीनों पुतले तैयार किए हैं। रावण दहन को लेकर हनुमान धाम परिसर में अंतिम तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी है।
शाम 7:30 बजे होगा रावण दहन हनुमान धाम पर शाम 4 बजे से रामलीला का मंचन शुरू होगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे रावण दहन किया जाएगा। दशहरा मेले को लेकर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले में शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी लोग पहुंच रहे हैं। बच्चों में मेले को लेकर उत्साह दशहरा मेले में बच्चों और परिवारों की भीड़ जुटने लगी है। बच्चे धनुष-बाण खरीदकर त्योहार का उत्साह बढ़ा रहे हैं। मेले में रावण दहन देखने के लिए लोगों में खास उत्सुकता है। ब्रह्मास्त्र से रावण के पुतले का दहन इस बार के आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)