हनुमत धाम मंदिर परिसर में पानी भरा:पीछे का गेट बंद; गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से श्रद्धालुओं की संख्या घटी

Oct 09, 2026 - 20:12
0
हनुमत धाम मंदिर परिसर में पानी भरा:पीछे का गेट बंद; गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से श्रद्धालुओं की संख्या घटी
लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से हनुमत धाम मंदिर के पीछे स्थित परिसर में पानी भर गया है। जलभराव के कारण श्रद्धालु परिसर में स्थित अन्य मूर्तियों के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। पीछे गेट पर ताला लगा दिया गया हैं। सुरक्षा के लिहाज से आवाजाही बंद कर दी गई है। इससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। मंदिर के गोमती तट की ओर जाने वाले गेट करीब एक हफ्ते से बंद हैं। इससे दर्शन के बाद नदी किनारे बैठकर समय बिताने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। जलभराव के चलते मंदिर आने वाले भक्तों की संख्या में भी कमी आई है। हालांकि, मुख्य मंदिर में नियमित रूप से दर्शन हो रहे हैं। पहली बार आए, पानी देख लौटे दिल्ली से आए संदीप पहली बार हनुमत धाम में दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पानी ऊपर तक पहुंच गया है। सुरक्षा के लिहाज से प्रभावित हिस्से में ताला लगा दिया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने और प्रतिबंधित क्षेत्र में नहीं जाने की अपील की। तीन-चार साल से आ रहीं, इस बार नहीं देख पाईं पूरा परिसर लखनऊ निवासी करिश्मा यादव पिछले तीन-चार साल से हनुमत धाम आ रही हैं। उन्होंने बताया कि इस बार परिसर घूमने के लिए आई थीं, लेकिन जलभराव के कारण पूरा परिसर नहीं देख पाईं। सीढ़ियों तक पहुंचने पर पानी भरा मिला। इसके चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा। दर्शन किए, लेकिन दूसरी मूर्तियों तक नहीं पहुंच सके मानक नगर निवासी चंदन कुमार ने बताया कि उन्होंने मुख्य मंदिर में दर्शन कर लिए, लेकिन परिसर में स्थित दूसरी मूर्तियों के दर्शन नहीं कर सके। जलभराव के कारण रास्ता बंद था और वहां ताला लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि वह पहले भी तीन बार मंदिर आ चुके हैं। पिछली बार उन्हें पूरे परिसर में अच्छे से दर्शन करने का मौका मिला था, लेकिन इस बार पानी भरने से परेशानी हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User